राष्ट्रीय (16/09/2012) 
चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
कैथल, 15 सितंबर। सेंधमारी व चोरी के 2 मामलों में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनसे पुछताछ जारी है। पीआरओ ने हरबंस ङ्क्षसह वासी अर्जुन नगर गली नं. 2 में स्थित कपड़ा दुकान का 14 फरवरी की रात अज्ञात व्यक्ति ताला तोड़कर काफी कपड़ा चुरा ले गये। थाना शहर के एएसआई ईश्वरङ्क्षसह ने मामले में वांछित आरोपी बास जिला हिसार वासी संजय को गिरफ्तार किया है जो हाल भिवानी रोड़ जींद रह रहा था। इस मामले में आरोपी पवन वासी बडसिकरी व जितेंद्र वासी फतेहपुर पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं जिनसे काफी चोरीशुदा कपड़ा बरामद कर लिया गया था। आरोपी संजय से पुछताछ की जा रही है। एक अन्य मामले में थाना पुंडरी पुलिस के एएसआई भीमङ्क्षसह ने बाईक चोरी के मामले में वांछित आरोपी सुरजीत ङ्क्षसह वासी हाबड़ी को गिरफ्तार किया है। मै. सनराईज रिसर्च एडं ब्रिङ्क्षडग फार्म टयौठा से अनिल कुंडू की बाईक 12 मार्च को अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गये थे। आरोपी कर्णङ्क्षसह हाबड़ी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, तथा बाईक बरामद हो चुकी है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर दिया गया, जहां से उसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
Copyright @ 2019.