Saturday Jully 26 2025 23:28:02
राष्ट्रीय (06/05/2010) 
कवरेज के दौरान सहारा समय के एक पत्रकार की मौत
नई दिल्ली 6 मई।  साउथ वेस्ट दिल्ली में एक कपड़े के गोदाम में लगी आग को कवरेज के दौरान टीवी चैनल सहारा समय के फील्ड रिपोर्टर अजय तिवारी की मौत हो गई। कल चार बजें एक गोदाम मे थर्ड फ्लोर पर आज लगी गई थी। आग इतनी तेज थी कि थर्ड फ्लोर से फस्र्ट फ्लोर तक पहुंच गई। इस आग को बुझाने में 17 दमकल की गाड़ियां लगाई गई। इस आग को कवरेज करने के लिए कई चैनल एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार वहां पहुंच गये। इस बेकाबू हो रही आग को कवरेज करने के लिए अजय तिवारी घटना स्थल के और नजदीक चले गये थे। दुर्भाग्यवश आग की लपटों से वहां रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में एक दीवार गिर गई और अजय तिवारी उसके अंदर दब गए। दमकल कर्मियों ने जब उनकों बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 35 वर्षीय अजय तिवारी उत्तम नगर में मोहन गार्डन में रहते थे। उनका एक आठ साल का बच्चा है। उनके असामयिक मौत पर मीडिया जगत में शोक की लहर है। 
Copyright @ 2019.