अपराध (06/08/2024) 
एएसआई ने गोली मारकर की खुदकुशी
नई दिल्ली ! उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइन थाने में तैनात एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली, अभी ख़ुदकुशी के कारण का पता नहीं चल पाया है ! 
          जानकारी के अनुसार मृतक एएसआई विजय कुमार मूल रूप से हिमाचल के रहने वाले थे ओर सिविल लाइन थाने के मालखाने में तैनात थे, एएसआई ने अपने बैरक क्वार्टर में अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली ! मृतक एएसआई मालखाने में सरकारी सम्पति के प्रभारी थे  पूर्व दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने मालखाने को दो भाग में बांट दिया गया है जिसमे एक भाग सरकारी सम्पति ओर दूसरा केस प्रॉपर्टी बना दिया गया है !        

 पुलिस के अनुसार मंगलवार को एएसआई विजय कुमार ने सिविल लाइन थाने के बैरक क्वार्टर में अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली, वह हिमाचल का रहने वाला था ओर 1994 के बेच में भर्ती हुए थे अभी खुदकुशी के कारणो का पता नहीं चला है, उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है शुरूआती तौर पर माना जा रहा है खुदकुशी का कारण कोई घरेलू कारण हो सकता है !
Copyright @ 2019.