विशेष (28/07/2024) 
देवेन्द्र यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे स्थानीय लोगों का विश्वास हासिल करने के लिए उनके बीच जाएं।
नई दिल्ली, 28 जुलाई, 2024- कांग्रेस संगठन में मजबूती लाने और आगामी विधानसभा चुनावों से पहले हर घर तक कांग्रेस की भविष्य की योजनाओं, 15वर्षों में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विकास के एजेंडे को पहुॅचाने के लिए आज आवाम-ए-गालिब ऑडिटोरियम में आयोजित चॉदनी चौक जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें दिल्ली की जनता से जुड़े हर उस मुद्दे और मूलभूत सुविधाओं के लिए आवाज उठानी होगी जिनको केन्द्र की भाजपा सरकार और दिल्ली में केजरीवाल सरकार लगातार नजरअंदाज कर रही है। बैठक से पहले राजेन्द्र नगर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे बच्चों की मृत्यु होने पर उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। 

चॉदनी चौक जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष मिर्जा जावेद ने किया।कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के अलावा दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री श्री हारुन यूसूफ, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक राजेश जैन, कुंवर करण सिंह, शादीराम, आर्ब्जवर एवं पूर्व विधायक विजय लोचव, आर्ब्जवर अब्दुल हानन और राज कुमार जैन, पूर्व निगम पार्षद प्रेरणा सिंह, ठाकुर दास और अशोक जैन, जगजीवन शर्मा, अब्दुल वाहिद सहित सभी ब्लाक अध्यक्ष, जिला व ब्लाक पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों, सेल एवं विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।  

श्री देवेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र में कोई भी समस्या है तो उसके खिलाफ धरना करना है, जनता से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच जाकर सुलझाना है। अगर कभी कहीं कोई समस्या नही है तो अपने क्षेत्र में अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाले, जिसमें भाजपा और आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार, जनता विरोधी नीतियों और जनता से जुड़े सीधे विषयों, राशन, स्कूल, स्वास्थय, भरी नालियों, बहता पानी, गंदगी सहित सफाई व्यवस्था की दुर्व्यवस्था को उजागर करें। उन्होंने कहा कि लोगों के पास जाये उनकी समस्या सुनें, उनका हल निकालें और कांग्रेस के प्रति उनके विचार और सुझाव भी पूछे, तभी लोग आपको पूछेंगे। करेगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता, नेता और पदाधिकारियों के विचारों और सुझावों को शामिल करके संगठन को सुदृढ़ बनाया जाऐगा। 

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि हर घर झंडा फहराने के अभियान को चालू रखना है, हर कार्यकर्ता अपने घरों और घरों के नजदीक पार्टी के झंडे लगाएं। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ लेवल से लेकर जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता कर्मठता और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारी के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि अगले महीने ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक महाशिव रात्रि के कारण 4 अगस्त को होगी। उन्होंने कहा कि हमें आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी हित के लिए काम करना होगा तभी हम भाजपा और आम आदमी पार्टी को आने वाले समय में संघर्ष कर सकते है। 

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार और केन्द्र में भाजपा सरकार झूठी और बेबुनियाद घोषणाएं करके दिल्ली के लोगों को गुमराह कर रहीं है जबकि दोनो पार्टियों ने दिल्ली के बुनियादी विकास, शिक्षा, बिजली, पानी जैसी बेसिक जरुरतों में सुधार करने के लिए कुछ नही किया है। उन्होंने कहा कि हमें संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ ज्वलंत मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई, जे.जे. कॉलानी, पुनर्वास कालोनियो और अनाधिकृत कालोनियों में बुनियादी सुविधाओं दिलाने और भाजपा और आम आदमी पार्टी की नाकामियों और झूठे वायदों को उजागर करना होगा।
Copyright @ 2019.