राष्ट्रीय (20/07/2024) 
1100 पेड़ कटने पर आम आदमी पार्टी का विरोध, दिल्ली के LG के इस्तीफे की मांग

आदमी पार्टी कार्यालय, आईटीओ दिल्ली में पेड़ों की अवैध कटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज आम आदमी पार्टी (AAP) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर 1100 पेड़ काटने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) पर पेड़ अवैध रूप से कटवाने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और LG साहब मनमानी तरीके से पेड़ कटवा रहे हैं। उनका आरोप है कि फार्म हाउसों को फायदा पहुंचाने के लिए दिल्ली की ग्रीन बेल्ट से 1100 पेड़ अवैध रूप से काट दिए गए हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में हरे-भरे पेड़ों की कटाई पर सख्त प्रतिबंध लगा रखा है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी LG पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "हम पेड़ लगा रहे हैं और LG साहब उन्हें कटवा रहे हैं। यह एक शर्मनाक कार्य है। LG साहब को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।"
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में भी भारी आक्रोश देखा गया।

संवाददाता लीमा की रिपोर्ट
Copyright @ 2019.