विशेष (17/07/2024) 
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, गीता कॉलोनी - अखंड रामायण पाठ
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, गीता कॉलोनी में स्थित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है जहाँ पिछले 19 वर्षों से अखंड रामायण पाठ लगातार चल रहा है। यह मंदिर न केवल धार्मिक गतिविधियों का केंद्र है बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भी महत्वपूर्ण स्थान है।
अखंड रामायण पाठ की शुरुआत 19 साल पहले मंदिर के संस्थापक महामंडलेश्वर श्री विद्यागिरि जी ने की थी। इसका उद्देश्य धार्मिक अनुष्ठानों को बढ़ावा देना और समाज में धार्मिकता एवं नैतिकता को स्थापित करना था। इस पाठ में श्री रामचरितमानस का निरंतर वाचन होता है, जिसमें भक्तजन बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
हमने महामंडलेश्वर श्री विद्यागिरि जी से बात की जिन्होंने हमें बताया "हमारा उद्देश्य है कि समाज में धार्मिकता और नैतिकता को बढ़ावा देना। अखंड रामायण पाठ एक ऐसा माध्यम है जिससे हम यह संदेश समाज तक पहुँचा सकते हैं। हमने 19 साल पहले इस पवित्र कार्य की शुरुआत की थी और आज भी इसे निष्ठा पूर्वक निभा रहे हैं।"
महंत बंशी पुरी महाराज जी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा:
"आजकल के बच्चे मंदिर नहीं आते, यह एक चिंताजनक बात है। हमें बच्चों में धार्मिकता का बीजारोपण करना होगा। इसके लिए माता-पिता को भी प्रयास करना होगा कि वे बच्चों को धार्मिक स्थलों पर ले जाएं और उन्हें धार्मिक कथाओं और अनुष्ठानों के महत्व को समझाएं।"
कल के अवसर पर जस्टिस सुधीर अग्रवाल जी भी उपस्थित थे उन्होंने आकर सभी बच्चों से वार्तालाप करी और इस आयोजन को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया
बच्चों को मंदिर आने के लिए प्रेरित करना आज के समय में बच्चे तकनीकी और आधुनिकता की ओर अधिक आकर्षित होते जा रहे हैं। महंत बंशी पुरी महाराज जी ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें बच्चों को धार्मिक स्थलों की ओर प्रेरित करना चाहिए ताकि वे अपनी संस्कृति और धर्म से जुड़ सकें
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, गीता कॉलोनी में 19 सालों से चल रहे अखंड रामायण पाठ ने समाज में धार्मिकता और नैतिकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज के बच्चों को मंदिर आने के लिए प्रेरित करने हेतु माता-पिता और समाज को मिलकर प्रयास करना होगा। धार्मिक शिक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हम बच्चों को अपनी संस्कृति और धर्म से जोड़ सकते हैं।
संवाददाता लीमा की रिपोर्ट
Copyright @ 2019.