अपराध (14/07/2024) 
पहले पिटाई फिर मारी गोली दिल्ली पुलिस ने हत्या का प्रयास मामला किया दर्ज
नई दिल्ली, दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में किसी बात को लेकर विवाद में एक व्यक्ति की पहले पिटाई की गई और फिर उसके बाएं घुटने में गोली मार दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति पर उसके प्रतिद्वंद्वी समूह के सदस्यों के हमला किए जाने का संदेह है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम 6:47 बजे लाजपत नगर के एच ब्लॉक में झगड़े और गोलीबारी के बारे में फोन आया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि अभिषेक सागर उर्फ कात्या नामक व्यक्ति के बाएं घुटने में गोली लगी है।
अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है। पुलिस ने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। उसने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि अभिषेक तनेजा नामक व्यक्ति इस घटना में शामिल है। तनेजा के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को मुनक नहर से पानी कम होने के बाद एक क्षतिग्रस्त कार बरामद की। इसमें एक मानव कंकाल मिला। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब हरियाणा से दिल्ली को पानी की आपूर्ति करने वाली मुनक नहर की एक उप-शाखा में दरार आने से जल स्तर कम हो गया। अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को क्षतिग्रस्त कार दिखाई दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार समयपुर बादली इलाके के अंतर्गत आने वाली नहर के एक हिस्से से बरामद की गई। ऐसा संदेह है कि बरामद हुआ कंकाल सितंबर 2020 से विजय विहार के बुद्ध विहार इलाके से लापता विनोद नामक व्यक्ति का है।
Copyright @ 2019.