विशेष (22/05/2024) 
कड़ी मेहनत और अनुशासन से मन चाही सफलता हांसिल कर सकता है: आदित्य वर्धन खत्री
लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी डॉ नीरज खत्री के सुपुत्र आदित्य वर्धन खत्री ने वर्ष 2024 के ICSE बोर्ड के हाई स्कूल की परीक्षा में 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र एवं स्कूल का नाम रौशन किया है। ज्ञात हो की आदित्य वर्धन ने अपनी 10 वी की परीक्षा लखनऊ के अलीगंज स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से पास की है। आदित्य ने बातचीत के दौरान बताया की वह अपनी सफलता का श्रय अपनी माँ प्रिया खत्री, पिता डॉ नीरज खत्री और अपने अध्यापक अजय कुमार शुक्ला को देना चाहेंगे। आदित्य ने यह भी बताया कि कोई भी छात्र अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन से मन चाही सफलता हांसिल कर सकता है।
Copyright @ 2019.