राष्ट्रीय (22/04/2010)
अगस्त तक मिलेंगे पाकिस्तान को अमेरिका से जंगी जहाज

वाशिंगटन 22 अप्रैल। कल पाकिस्तान और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक महत्पवूर्ण रक्षा समझौते हुए हैं। इस समझौते के तहत पाकिस्तान को अमेरिका मिसाइल सम्पन्न जंगी जहाज इस साल के अगस्त महीने तक हस्तांतरित कर देगा। ज्ञात हो कि अमेरिकी कांग्रेस ने इसे वर्ष 2008 में ही मंजूरी दी थी। कल इसे एक औपचारिकता पूरी करते हुए दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पर दस्तखत कियेे। पाकिस्तान सरकार नौसैनिक बेड़े में इस जहाज को पीएनएस आलमगीर के नाम से शामिल करेगी। इस जंगी जहाज में पनडुब्बी को नष्ट करने की क्षमता होगी। इस तरह के जहाज अमेरिका मित्र देशों को ही देता है। पाकिस्तान सरकार ने इस समझौते को महत्वपूर्ण करार दिया है तथा दोनों देशों के बीच संबंधों को नया आयाम मिलने की बात कही है। पाकिस्तानी दूतावास के अनुसार पाकिस्तान इस जंगी जहाज के मिलने के बाद नौसैनिक बेड़े को मजबूत करने के लिए और जहाजों को शामिल कराने का मार्ग प्रशस्त जो जायेगा। |
Copyright @ 2019.