राष्ट्रीय (12/04/2015)
घर-घर जाकर किया मिशन इंद्रधनुष के प्रति जागरूक
लाडवा: लाडवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर लोगों को सरकार द्वारा चलाए गए मिशन इंद्रधनुष के प्रति जागरूक किया। कॉलेज के सामाजिक अध्ययन क्लब की और से लोगों को जागरूक करने के लिए डॉ. गुरप्रीत सिंह की देखरेख में एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली को लाडवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य श्याम चरण वशिष्ठ ने कॉलेज परिसर से रवाना करते हुए कहा कि सरकार ने बच्चों को रोगमुक्त करने के लिए चलाया गया मिशन इंद्रधनुष देश के भविष्य को रोगमुक्त करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की इस अभयान में भागेदारी हो सके। वहीं रैली के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों ने बपदा गांव की गीता कॉलोनी में घर-घर जाकर लोगों को मिशन इंद्रधनुष के बारे में बताया और कहा कि सरकारी अस्पतालों में इस मिशन के तहत 13 अप्रैल तक मुफ्त टीकाकरण अभियान चल रहा है। इस अवसर पर प्रबंधक समिति की ओर से सरीन गर्ग, सत्यकाम गर्ग, संजय गर्ग के अलावा स्टाफ सदस्य डॉ. नानक सिंह,सुशील कुमार, धर्मबीर, डॉ. राजेश, हरविंद्र कौर, बबली, प्रदीप, मिंटू, रूपा, मनु भी उपस्थित रहे। |
Copyright @ 2019.



