राष्ट्रीय (12/04/2015)
किराड़ी में फाइनेंसर का अपहरण

एक अन्य को चाकू मारकर किया घायल नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के किराडी इलाके में शुक्रवार की देर रात एक फाइनेंसर के आॅफिस में हथियार बंद बदमाशों ने धावा बोलकर फाइंनेंसर का अपहरण कर लिया जबकि अपहरण का विरोध करने पर फाइनेंसर के एक साथी को बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस देर रात हुई इस घटना के पीछे आरटीवी को लेकर चल रही आपसी रंजिश बता रही है। बताया जा रहा है कि हमलावरों की पहचान हो चुकी है। पुलिस की कई टीमे अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक किराडी इलाके में फाइनेंस का काम करने वाले बसंत कुमार और गुरदास के आॅफिस में शुक्रवार की रात करीब आठ से दस हथियार बंद बदमाश घुस आये। इस बीच बदमाशो ने वहां बैठे गुरदास का अपहरण करने लगे तभी वहां उसके साथ बैठे बसंत ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने बसंत पर ताबड़तोड़ चाकूओं से वार करने शुरू कर दिये जिसके चलते बसंत घायल हो गया। इस बीच बदमाश गुरदास का अपहरण कर उसे अपने साथ लेकर चले गए। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल साथी बसंत को अस्पताल में भर्ती कराया है। वही पुलिस का कहना है कि सभी हमलावरो की पहचान हो गई। पुलिस की कई टीमे अपहरणकर्ता की तलाश में जुट गई है। वही इस मामले में पुलिस के आलाधिकारी की कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। फिलहाल पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला है कि आरटीवी को लेकर चल रही आपसी रंजिश के चलते हमलावरों ने इसे अंजाम दिया है। सूत्रों की माने तो पुलिस को अभी तक हमलावरों के बारे में कुछ भी पता नही चल पाया है। |
Copyright @ 2019.



