राष्ट्रीय (12/04/2015)
पूर्व राज्यमंत्री बने ठक-ठक गिरोह का निशाना

गिरोह ने उड़ाए आठ लाख रूपये और अन्य सामान सड़क पर पैसे फैलाकर बंटाया ध्यान नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे सर्वेश कपूर से ठक-ठक गैंग के सदस्यों ने आठ लाख रुपये लूट लिए। वारदात कालकाजी मंदिर के बाहर की है। सीसीटीवी फुटेज से वारदात का खुलासा हुआ है। थाना कालकाजी पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आगरा निवासी सर्वेश कपूर कालकाजी मंदिर में दर्शन करने आए थे। इस दौरान उनके साथ यह वारदात हुई। बैग में आठ लाख रुपये, टैबलेट व कुछ जरूरी कागजात थे। सीसीटीवी फुटेज में एक लड़की सहित 10 लोग वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज के अनुसार, सर्वेश कपूर कार से कालकाजी मंदिर पहुंचे तो निजी सुरक्षाकर्मी के साथ मंदिर में दर्शन करने चले गए। तभी गिरोह की एक लड़की और उसका साथी अंदर उनके साथ मौजूद रहे और उनकी जानकारी दूसरे साथियों को देते रहे। वहीं, मंदिर परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी को गिरोह के दूसरे सदस्य ने बातों में उलझा लिया। दो बदमाश नीचे गाड़ी के पास पहुंचे। एक ने कुछ सिक्के पिछले टायर के पास फेंक दिए और गाड़ी में बैठे ड्राइवर से कहा कि आपके सिक्के गिरे हैं ।ड्राइवर गाड़ी से उतरकर पैसे चुनने लगा। इसी बीच दूसरी तरफ खड़ा युवक पिछली सीट से बैग लेकर फरार हो गया। पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया है। रविंदर कुमार |
Copyright @ 2019.



