राष्ट्रीय (10/04/2015) 
ट्रक ने ली बुजुर्ग की जान
चाय पीने के लिए स्कूटी से उतरा था बुजुर्ग 
लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के भाग रहे ट्रक चालक को मौके अपर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने पहले आरोपी चालक की जमकर धुनाई की फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं। जानकारी के अनुसार मनोहर लाल (56) परिवार के साथ राजधानी पार्क नांगलोई में रहते थे। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। गुरुवार तड़के मनोहर ने अपने बेटे सन्नी को फोन कर डीटीसी डिपो के पास बुलाया। सन्नी के अनुसार सुबह करीब पांच बजे वह डीपो पहुंचा और पिता को लेकर घर के लिए निकला। कुछ दूरी पर मनोहर ने चाय की दुकान पर स्कूटी रूकवाई। चाय पीने के बाद मनोहर ने स्कूटी ली और चलाने लगे। तभी पीछे से तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी समेत मनोहर ट्रक के नीचे दब गए। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक गाजियाबाद निवासी रणवीर (38) से पूछताछ कर रही हैं।
रविंदर कुमार
Copyright @ 2019.