राष्ट्रीय (10/04/2015) 
रामवीर शौकीन के प्लाट से एके-47 और एसएलआर बरामद
नीरज बवाना ने गिरफ्तारी के बाद किया खुलासा
उत्तराखंड पुलिस से लूटे गए थे अत्याधुनिक हथियार
शौकीन की मुश्किले बढी पुलिस की टीमे गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी
नई दिल्ली। राजधानी में बुधवार की सुबह स्पेशल पुलिस ने मुंडका विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक कांग्रेस नेता रामबीर शौकीन के बवाना स्थित प्लॉट से अत्याधुनिक हथियार एके-47 और एसएलआर को बरामद किया है। इन हथियारों के बरामद होने से पूर्व विधायक रह चुके रामवीर शौकीन की मुश्किलें बढती नजर आ रही है। इन हथियारों के बारे में खुलासा तीन दिन पहले गिरफ्तार हुए गैंगस्टर नीरज बवाना ने किया है। गिरफ्तार किया गया कुख्यात बदमाश नीरज बवाना रामवीर शौकीन का भांजा बताया जा रहा है। बरामद किये गए यह दोनों ही अत्याधुनिक हथियार उत्तराखंड पुलिस से लूटे गए थे। तब से ही उत्तराखंड पुलिस इन हथियारों की तलाश कर रही थी। स्पेशल सेल के स्पेशल पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में पूर्व विधायक रामबीर शौकीन का नाम पहले से सामने आ रहा था। लेकिन गिरफ्तार किये गए उसके भांजे नीराज बवाना ने कई घंटों हुई पूछताछ में इसका खुलासा किया है। अब लूटे गए हथियारों की बरामदगी से शौकीन के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने शुरू हो गए हैं। हथियारों को बाकायदा जमीन में गाड़ा गया था, पुलिस ने इन अत्याधुनिक हथियारों को बरामद कर लिया है।  इस बीच स्पेशल सेल की कई टीमे शौकीन की तलाश में उनके कई ठिकानों पर छापेमारी करने में जुट गई है। पुलिस ने जिस प्लाट से इन हथियारों को बरामद किया है। वह पूर्व विधायक रामवीर शौकीन के नाम पर है। वही पुलिस सूत्रों की माने तो  अमित उर्फ भूरा की फरारी की योजना पूर्व विधायक के आॅफिस में ही बनी थी और उसका भांजा नीरज बवाना मुख्यतौर पर घटना में शामिल था। मुजफ्फरनगर के सरनवाली गांव निवासी अमित उर्फ भूरा 15 दिसम्बर को बागपत में पेशी के दौरान अपने साथियों के साथ उत्तराखंड के पुलिसकर्मियों से एके 47 और एसएलआर लूट कर फरार हो गया था।
Copyright @ 2019.