राष्ट्रीय (08/04/2015) 
फ़र्ज़ी टोल टैक्स का हुआ पर्दाफाश
ऑटो वालो के शिकायत पर आप विधायक मनोज कुमार ने मारा छापा 
फ़र्ज़ी टैक्स वसूल रहे दबंगो ने आप कार्यकर्ता को पिस्तौल दिखाकर हुआ फरार 
आप कार्यकर्ताओ ने एक को दबोच कर किया पुलिस के हवाले
विधायक ने पुलिस पर लगाया मिली भगत का आरोप
पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

दिल्ली और नॉएडा बॉर्डर पर पिछले काफी समय से टैक्स के नाम पर अवैध वसूली का काम चल रहा था । दिल्ली से नॉएडा जाने वाली प्रत्येक माल गाड़ी को नॉएडा बॉर्डर पर टैक्स देना पड़ता है लेकिन उस पर्ची को नॉएडा में दिखाने के बाद अवैध बताया जा रहा था । ये सिलसिला पिछले काफी समय से चल रहा था फिर कुछ ऑटो वालो की शिकायत पर आप के विधायक मनोज कुमार ने छापा मर इस बड़े रैकेट का पर्दाफास किया। आप विधायक मनोज कुमार ने अपने कुछ कार्यकर्ताओ के साथ मौके पर पहुच कर जब चैक किया तो वहा बैठे कुछ दबंग फरार हो गए जब कार्यकर्ताओ ने उसका पीछा किया तो उन पर पिस्तौल तान दी और फरार हो गए। लेकिन कार्यकर्ताओ ने वसूली कर रहे लोगो में एक को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया । बात यहाँ चोकाने वाली यह  है की जहा ये वसूली की जा रही थी ठीक उसके 10 मीटर पर पुलिस चौकी बनी है । विधायक का कहना है की ये सब पुलिस की मिली भगत से हो रहा था ।
वही हालात की जानकारी लेने पहुचे ईस्ट दिल्ली के अडिसनल डी सी पी सुरेंदर कुमार ने  मौके पर पहुँच कर आरोपी को हिरासत में लिया और मयूर विहार थाणे में मुकदमा दर्ज करवाया।
दीपक डालमिया
Copyright @ 2019.