राष्ट्रीय (08/04/2015)
पुत्रवधू से अशलील छेड़छाड़ व नाजायज संबद्ध बनाने का प्रयास,ससुर गिरफ्तार

कैथल: पुत्रवधू से अशलील छेड़छाड़ व नाजायज संबद्ध बनाने का प्रयास करने के मामले में वांछित ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया ढ़ांड वासी एक विवाहित औरत की शिकायत अनुसार जब वह 2 अप्रैल को घर में अकेली सो रही थी, तो उसका ससुर जबरन अशलील छेड़छाड़ करने लगा, तथा संबद्ध न बनाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। विवाहिता द्वारा शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। थाना ढ़ांड के एएसआई दिलबाग सिंह ने मामले की जांच करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। राजकुमार अग्रवाल |
Copyright @ 2019.



