राष्ट्रीय (08/04/2015)
जानिए क्या कहता है आपका आज का भाग्यफल

बुधवार ०8-०4-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग 8 अप्रैल, तिथि ४, वार बुध, नक्षत्र अनु., योग सिद्धि, चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश मेष: उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ सम्पर्क बनेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में भी सभी आपका साथ देंगे। अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधान रहें। आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं। शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 3 वृष: कार्य/व्यवसाय सम्बंधी दौड़-धूप अधिक होगी, धन के खर्च भी अधिक रहेंगे। आज एक टीम की तरह काम करना आपको फायदा पहुंचा सकता है। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। शुभ रंग: काला शुभ अंक: 8 मिथुन: धन लाभ व उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। किसी शुभ कार्य पर धन खर्च होगा। विरोधी हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। किसी प्रिय बन्धु से मुलाकात होगी। शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 7 कर्क: आय वृद्धि के साथ नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। दैनिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। धन विनियोजन के लिए समय आज शुभ है। शुभ रंग: गहरा भूरा शुभ अंक: 2 सिंह: माता-पिता का सहयोग विशेष लाभकारी होगा। शिक्षा/ प्रतियोगिता के क्षेत्र में जबरदस्त सफलता का योग है। संतान से सुख या संतान के द्वारा अत्यंत सुख का अनुभव करेंगे। शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 9 कन्या: धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। प्रेम करने वालों के लिए माह अच्छा रहेगा। यदि विवाह योग्य हैं और प्रेम संबंध में हैं, तो अपने प्रेमी से विवाह के लिए अत्यंत ही उपयुक्त समय है। शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 1 तुला: क्रोध से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुझान और धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है। कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है। व्यवसाय में बृद्धि होगी। शुभ रंग: काला शुभ अंक: 7 वृश्चिक: स्वास्थ्य और शत्रुओं से सतर्क रहें। इसके अलावा यह माह अत्यंत अच्छा है। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, शिक्षा, प्रतियोगिता के मामलों में सफलता मिलेगी। धन विनियोजन के लिए समय शुभ है। शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 2 धनु: कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य भी संपन्न हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ की प्रबल संभावना है. लेकिन जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद भी संभव रहेगा शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 3 मकर: समय आय, पद, प्रतिष्ठा के लिए शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे, मुकदमे में जीत होगी। नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ होगा। शुभ रंग: खजूरी शुभ अंक: 5 कुंभ: आराम कम दौड़ धूप अधिक रहेगा। भूमि वाहन पर खर्च हो सकता है। श्रीदुर्गा सप्तशती तथा श्रीदुर्गा कवच का नित्य पाठ करना कन्याणाकारी रहेगा। शुभ रंग: आसमानी नीला शुभ अंक: 6 मीन: इस राशि पर गुरू की स्वगृही दृष्टि पडऩे से आय के साधनों में सुधार होगा। बिगड़े काम बनेंगे। परंतु केतु के कारण स्वास्थ्य नर्म तथा खर्चों में विशेष तेजी रहेगी। शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 2 जानें सूर्य पूजन से शुभ फल पाने के उपाय रविवार सूर्य देव के पूजन का विशेष दिन है। कुण्डली में सूर्य का अच्छा या बुरा असर बुद्धि पर भी होता है। साथ ही सूर्य की शुभ स्थिति समाज में मान.सम्मान भी दिलवाती है। यदि आप भी सूर्य से शुभ फल पाना चाहते हैं तो यहां बताए जा रहे उपाय रविवार को कर सकते हैं। -सुबह स्नान के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। इसके लिए तांबे के लोटे में जल भरें और इसमें चावल फूल डालकर सूर्य को अघ्र्य दें। -जल अर्पित करने के बाद सूर्य मंत्र स्तुति का पाठ करें। इस पाठ के साथ शक्ति, बुद्धि, स्वास्थ्य और सम्मान की कामना से करें। सूर्य मंत्र स्तुति नमामि देवदेवशं भूतभावनमव्ययम्। दिवाकरं रविं भानुं मार्तण्डं भास्करं भगम्।। इन्दं विष्णुं हरिं हंसमर्कं लोकगुरुं विभुम्। त्रिनेत्रं त्र्यक्षरं त्र्यङ्गं त्रिमूर्तिं त्रिगतिं शुभम।। इस प्रकार सूर्य की आराधना करने के बाद धूप, दीप से सूर्य देव का पूजन करें। गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4 |
Copyright @ 2019.



