राष्ट्रीय (07/04/2015)
पूर्व डीडीए अधिकारी का मिला अर्धनग्न शव

पुलिस के अनुसार बुजुर्ग के पास कुछ लड़कियों का लगा रहता था आना-जाना मुंह दबाकर की गयी है हत्या पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग का शव उसी के घर में संग्दिध हालात में मिला ज्सिकी सुचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक डीडीए में अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे थे अब रिटायरमेंट के बाद घर में अकेले ही रहते थे। घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान डीडीए से रिटायर्ड अधिकारी किशन चंद (67) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक किशन चंद अकेले ही मयूर विहार फेस-3, पॉकेट ए-3 में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। किशन चंद पिछले 20-22 सालों से अपने परिवार से अलग रह रहे थे। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे जब किशन चंद के घर में काम करने वाली मेड ओमवती घर पहुंची तो उसने किशन को घर में मृत पाया। मौके पर पहंची पुलिस को किशन चंद का शव अर्धनग्न में पड़ा मिला है। सूत्रों की माने तो किशन चंद के पास कुछ लड़कियों का आना जाना था। पुलिस के अनुसार किशन की हत्या मुंह दबाने के कारण दम घुटने से हुई बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने लूटपाट की आशंका से साफ इन्कार किया है। फिलहाल न्यू अशोक नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रविंदर कुमार |
Copyright @ 2019.



