(09/08/2024) 
दिल्ली में आईएसआईएस का आतंकवादी गिरफ्तार, किसी बड़ी घटना को अंजाम देने कि फ़िराक में था।
नई दिल्ली ! 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली, दिल्ली पुलिस ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे आईएसआईएस मोस्ट वांटेड आतंकवादी को हथियार सहित गिरफ्तार किया !

रिजवान अली नामक आतंकवादी पर तीन लाख का इनाम घोषित था ओर यह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था, पर वीरवार की रात पुलिस ने इसे दरियागंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया ! रिजवान एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था उस पर तीन लाख का इनाम था। यह आतंकवादी एनआईए की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल था। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को जानकारी मिली थी रिजवान दरिया गंज इलाके में छिपकर रह रहा है, जब इसे गिरफ्तार किया गया तब इसके पास  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार भी मिले हैं। इस आतंकी को 2018 में पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया था। हालांकि, बाद में छोड़ दिया गया था।

 रिजवान अली आईएसआईएस मॉड्यूल का आतंकी है। इसके पास से 30 बोर की स्टार पिस्टल,तीन कारतूस ओर दो मोबाईल बरामद किए गए ! डीसीपी स्पेशल सेल प्रतिक्षा गोदारा ने बताया, कल रात 11 बजे दरियागंज निवासी रिजवान अली के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद उसे गंगा बक्श मार्ग के पास से रात करीब 11 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
अली के पास से .30 बोर की स्टार पिस्टल, 3 कारतूस और दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं। इसके चलते स्पेशल सेल ने भी उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अली पर मुंबई और दिल्ली में यूएपीए, विस्फोटक अधिनियम जैसे संगीन केस दर्ज हैं। पुलिस सूत्र का कहना है कि आरोपी पुणे पुलिस की हिरासत से भागने में कामयाब हो गया था, जिसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अली की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। मगर वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। मगर कल आखिरकार वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फ़िलहाल पुलिस जांच कर रही है कि वह क्या तैयारी कर रहा था ओर किन - किन लोगो के संपर्क में था !
Copyright @ 2019.